BREAKING

Jaunpur News: क्लस्टर आधारित मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर सुशील कुमार शशि की अध्यक्षता एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय/नोडल अधिकारी, लोक अदालत, जौनपुर रणजीत कुमार व सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह की देख-रेख में ‘‘मीटिंग हाल जनपद न्यायालय परिसर, जौनपुर’’ में दिनांक 03 अप्रैल 2026 को संवर्धन द्वितीय चरण-पराविधिक स्वयं सेवकों (अधिकार मित्र) के लिये क्लस्टर आधारित मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

जनपद न्यायाधीश जौनपुर द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।  इस अवसर पर प्रीति श्रीवास्तव, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, समस्त अपर जनपद न्यायाधीशगण तथा समस्त सिविल व फौजदारी न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के पश्चात कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत करते हुए माननीय जनपद न्यायाधीश सुशील शशि द्वारा पराविधिक स्वयंसेवकों की भूमिका, सामाजिक उत्तरदायित्व और न्याय तक सबकी पहुँच सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पराविधिक स्वयंसेवक समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं विधिक सहायता पहुँचाने की रीढ़ होते हैं, इसलिए उनका प्रशिक्षित, सक्षम और संवेदनशील होना अत्यंत आवश्यक है। बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन राय  द्वारा समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, के माध्यम से विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन व केन्द्र/राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान कराया गया। सदस्य, स्थायी लोक अदालत, जौनपुर विजय शंकर श्रीवास्तव द्वारा स्थायी लोक अदालत से सम्बन्धित जानकारी प्रदान करायी गयी। 

सहायक श्रमायुक्त अधिकारी, जौनपुर देवव्रत यादव द्वारा श्रम विभाग से सम्बन्धित कानूनी अधिकारों, प्रदान किये जाने वाले लाभों के बारे में विस्तापूर्वरक जानकारी प्रदान करायी गयी। मध्यस्थ, जि0वि0से0प्रा0, जौनपुर संजय कुमार उपाध्याय एवं एडवोकेट, जौनपुर मनोज कुमार वर्मा द्वारा प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विधिक सेवा की योजनाओं, नालसा एवं यूपीएसएलएसए द्वारा संचालित विभिन्न मिशनों, कमजोर एवं वंचित वर्गों के संरक्षण, सुलह एवं मध्यस्थता की प्रक्रिया, महिला एवं बाल संरक्षण संबंधी कानून, निःशुल्क विधिक सहायता के प्रावधान, अपराध पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, घरेलू हिंसा व लैंगिक अपराधों के मामलों में कार्यप्रणाली, तथा जन जागरूकता अभियानों के प्रभावी संचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, जौनपुर प्रकाश तिवारी व अनुराग चौधरी द्वारा एल0ए0डी0सी0एस0 द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी प्रदान करायी गयी।

कार्यक्रम का संचालन डा0 दिलीप कुमार सिंह, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, जौनपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर सुशील कुमार सिंह द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित

REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें