Jaunpur News: ब्राह्मण संगठन ने निकाली भगवान श्री परशुराम की शोभायात्रा
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा आगरा के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के आवाह्न पर जिले में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के उपरांत निकली गई भव्य शोभायात्रा जमदग्निपार्क में स्थित भगवान श्री परशुराम की दिव्य प्रतिमा का लोगों ने दर्शन किया तत्पश्चात नगर में भ्रमण करते हुए पॉलिटेक्निक स्थित शिव मंदिर कृषि भवन परिसर में शोभा यात्रा का समापन किया गया है। वही नगर में विभिन्न संगठनों ने मिलकर एक साथ शोभायात्रा निकाली अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. की शोभायात्रा शुक्ला मैरिज लॉन हरबसपुर से निकलकर जमदग्निपुरम पार्क होते हुए शहर में भ्रमण कर कृषि भवन स्थित शिव मंदिर पर समापन किया गया जहां भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया इस मौके पर श्रीपति उपाध्याय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र प्रदेश प्रवक्ता, पं. अवध नारायण तिवारी राष्ट्रीय सचिव, जयेंद्र शुक्ला मंडल अध्यक्ष वाराणसी व जिला अध्यक्ष रत्नाकर चौबे अपनी टीम के साथ रहे।
यह भी पढ़ें | Lucknow News: भारत में ई-स्पोर्ट्स को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला ऐतिहासिक समझौता: सुश्री पंखुड़ी गुप्ता
| Advt |
| विज्ञापन |
