BREAKING

Jaunpur News: मानवता की मिसाल भटकी वृद्ध महिला को पुलिस ने बहन के घर पहुंचाया

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। घर से निकली एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला रास्ता भटककर थाना लाइन बाजार क्षेत्र के पचहटिया में पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने वृद्ध महिला को असहाय अवस्था में घूमते देखा तो उससे पूछताछ की, लेकिन वह शुरुआत में अपना सही पता नहीं बता सकी।

ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना चौकिया धाम चौकी व कोबरा मोबाइल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पहले महिला को पानी पिलाकर उसे संभाला और फिर अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ की। इस दौरान महिला ने अपना नाम सुभागी देवी पत्नी सीताराम यादव, निवासी ग्राम सखैला, थाना गौरा बादशाहपुर बताया।

महिला ने यह भी बताया कि उसकी बहन का घर पचहटिया सूरज घाट, थाना लाइन बाजार, जौनपुर में है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को उसकी बहन लखराजी पत्नी लालजी यादव के घर सुरक्षित पहुंचा दिया।

इस सराहनीय कार्य में हेड कांस्टेबल देवेंद्र यादव, विजय यादव व विजय गॉड की विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: जनपद बरेली को मिली विकास की सौगात

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें