BREAKING

Jaunpur News: तिलकधारी महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर के ऐतिहासिक बलरामपुर सभागार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के समर्थन में एक भव्य, प्रेरणादायी एवं जागरूकता परक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य, भौतिक रसायन शास्त्री प्रोफेसर (डॉ.) राम आसरे सिंह द्वारा की गई तथा संयोजन का दायित्व प्रोफेसर माया सिंह ने निभाया। कार्यक्रम का प्रभावी एवं सुव्यवस्थित संचालन डॉ. बालमुकुंद सेठ द्वारा किया गया। अपने प्रभावी एवं ओजस्वी अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राम आसरे सिंह ने कहा कि नारी केवल परिवार की ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज और राष्ट्र की प्रगति की धुरी है। उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है कि जब-जब महिलाओं को सम्मान, अवसर और अधिकार मिले हैं, तब-तब समाज ने अभूतपूर्व उन्नति की है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को उन्होंने एक दूरदर्शी एवं युगांतकारी पहल बताते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी दिलाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने आगे कहा कि नारी सशक्तिकरण केवल सरकारी नीतियों या कानूनों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे समाज की मानसिकता, व्यवहार और संस्कारों में भी उतारना होगा। उन्होंने शिक्षण संस्थानों की भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि महाविद्यालय जैसे शैक्षिक केंद्र नारी सम्मान, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के सबसे प्रभावी माध्यम हैं। प्राचार्य ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे इस अधिनियम के प्रति जागरूकता फैलाएं, समाज में सकारात्मक सोच विकसित करें और महिला सशक्तिकरण के सशक्त वाहक बनें।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर माया सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे समाज में समानता, सम्मान और नारी गरिमा के संदेश को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बालमुकुंद सेठ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण केवल कानूनों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे जन-जन की सोच और व्यवहार का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज में जागरूकता फैलाकर इस अभियान को जनांदोलन का रूप दें। 

यह भी पढ़ें | Mumbai News: संत शिरोमणि सैनजी महाराज की मनाई गई 726वीं जयंती 

कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया तथा छात्राओं द्वारा प्रभावशाली मानव श्रृंखला बनाकर नारी एकता और सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त कार्यक्रम अधिकारियों ने अपना भरपूर सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता प्रदान करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके समर्पण, संगठन कौशल एवं प्रतिबद्धता ने इस आयोजन को प्रभावशाली एवं यादगार बनाने में विशेष योगदान दिया।

इस अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशारानी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ. विजय लक्ष्मी, डॉ. विजय लक्ष्मी सिंह, डॉ. अनुराग चौधरी, डॉ. बलवंत सिंह सहित महाविद्यालय के कर्मचारी विक्रम सिंह, प्रकाश चंद गिरी, गोरखनाथ, अजय व अन्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

समग्र रूप से यह कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के समर्थन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक पहल सिद्ध हुआ।


ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें