BREAKING

Jaunpur News: कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में अमित जायसवाल बने प्रदेश महासचिव

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन में सोशल मीडिया विभाग को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा प्रदेश एवं विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों की नई सूची को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस सूची में जनपद जौनपुर के रामदयाल गंज निवासी अमित जायसवाल को प्रदेश महासचिव (सोशल मीडिया विभाग) के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

इस नियुक्ति के साथ ही पार्टी नेतृत्व ने मथुरा, पीलीभीत, लखनऊ सहित रायबरेली, मऊ, गोरखपुर, सहारनपुर, रामपुर, मेरठ और फतेहपुर जिलों के कई पदाधिकारियों के नामों को भी मंजूरी दी है। इससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की चेयरपर्सन शालिनी सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें | Article: मध्यम वर्ग के दुख को कब समझेगी सरकार

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें