Jaunpur News: मादक पदार्थ बेचने का आरोपी गिरफ्तार
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि ए0एस0जे0/एफ0टी0सी0 प्रथम(सी0ए0डब्लू0) जौनपुर के न्यायालय से एन0डी0पी0एस0 एक्ट के आरोपी राजकुमार पाण्डेय उर्फ गुड्डू पुत्र भुलेश्वर पाण्डेय निवासी बेलासिन थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद भी उक्त आरोपी फरार चल रहा था और न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। शुक्रवार को रात में पुलिस ने दबिश देकर घर से गिरफ्तार किया।विधिक कार्यवाही पूरी कर उक्त को न्यायालय में पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें | Admission Open: तिलकधारी सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज जौनपुर
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)