BREAKING

Jaunpur News: जनसंवाद कार्यक्रम में बोले सूचना आयुक्त-सिर्फ सूचना ही नहीं, समाधान भी होना चाहिए

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। राज्य सूचना आयुक्त वीरेन्द्र सिंह वत्स ने बरामनपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कहा कि आरटीआई केवल सूचना प्राप्त करने का माध्यम न रह जाए, बल्कि इसके जरिए समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित होना चाहिए। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा, आवेदनों को औपचारिकता न समझें, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान के रूप में लें। लोगों के सवालों का जवाब देते हुए आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आरटीआई के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ब्लॉक व ग्राम स्तर पर अभियान, कार्यशालाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जन सूचना अधिकारियों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे आवेदकों को सही दिशा दे सकें। अधूरी या भ्रामक जानकारी मिलने के सवाल पर बताया कि आयोग ऐसे मामलों को गंभीरता से लेता है। 

यह भी पढ़ें | Mumbai News: महानगरपालिका में परिवहन समिति सदस्य निर्वाचित हुए एड. राजकुमार

अपील के दौरान जांच कर संबंधित अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाती है, और यह सुनिश्चित किया जाता है कि आवेदक को पूर्ण व सही सूचना मिले, जिससे उसकी समस्या का समाधान हो सके। ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल के संबंध में बताया कि इसे लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है और अधिक से अधिक विभागों को इससे जोड़ा जा रहा है, ताकि लोगों को घर बैठे सूचना मिलने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया भी तेज हो।

जनसंवाद कार्यक्रम में आरटीआई कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी सुरक्षा के सम्बंध पूछे जाने पर कहा कि यदि किसी को धमकी मिलती है तो प्रशासन को तत्काल सूचना दें, कार्रवाई सुनिश्चित की जाएंगी। कहा कि अधिकाधिक सूचनाओं को स्वतः सार्वजनिक करने से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि विवाद और शिकायतें भी कम होंगी। जनसंवाद कार्यक्रम से पूर्व सूचना आयुक्त ने राकेश सिंह के यहां आयोजित तिलकोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। जनसंवाद कार्यक्रम में केराकत तहसीलदार अजीत कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह, प्रवीण सिंह, प्रधान संजय सिंह, सतीश सिंह, अन्य लोग उपस्थित थे।

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें