BREAKING

जौनपुर में लुटेरी दुल्हन : शादी का झांसा देकर एक लाख नगद, मोबाइल व बैग लूट कर दुल्हन साथियों संग फरार

बाँदा शहर निवासी युवक जौनपुर अपने साले के विवाह के लिए आया था लड़की देखने

सोशल मीडिया फोन से संपर्क में आई बिचौलिया, युवती लड़का पक्ष को बुलाई थी जौनपुर

आरोप : शिकायत करने पर पुलिस ने नहीं की सुनवाई

बिपिन सैनी @ नया सवेरा 

चौकिया धाम, जौनपुर। लुटेरी दुल्हन की तर्ज पर एक युवती ने अपने साथियों संग मिलकर विवाह करने आये युवक व उसके स्वजनों से लगभग एक लाख नगद, मोबाइल व सामानों से भरा बैग लूट कर भाग गई। घटना लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शाहगंज हाइवे किनारे कमला नेहरू इंटर कॉलेज के पास शनिवार देर शाम घटित हुई। पीड़ित ज़ब शीतला चौकियां चौकी पर शिकायत करने गए तो आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पूछने पर शीतला चौकियां चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। फिलहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पूरी घटना रहस्यमय बनी हुई है। आखिर सच क्या है?

बाँदा जिला निवासी रवि द्विवेदी ने बताया कि सोशल मीडिया फोन के माध्यम से जौनपुर के एक युवती से कुछ माह पूर्व संपर्क हुआ था। बातों-बातों में ही मेरे साले रीवा निवासी आनन्द पाण्डेय के विवाह की बात होने लगी तो युवती ने जौनपुर में एक रिश्ता बताया। कहा कि कोर्ट मैरेज भी हो जाएगी। 17 अप्रैल को मिलना तय हुआ। 17 अप्रैल को रवि द्विवेदी, रीवा निवासी अपने साले आनन्द पाण्डेय व साढ़ू संजय के साथ लड़की देखने जौनपुर के बदलापुर तहसील आकर पहुंचे जहां एक मिठाई की दुकान पर युवती श्वेता ने साले के लिए बुलाई लड़की व उसके स्वजनों से मिलवाया। लड़की का नाम और साथ आये दो युवकों में एक युवक को उसका चाचा रमेश शर्मा व दूसरे को भाई सुमित शर्मा तथा निवासी ग्राम नयनसंड थाना गौराबादशाहपुर बताया। 

यह भी पढ़ें | Mumbai News: महिला आरक्षण को रोककर विपक्ष ने नारियों के प्रति व्यक्ति की अपनी दोहरी मानसिकता: सीमा सिंह

लड़की ने अपना आधार कार्ड भी दिखाया। एक दूसरे को पसंद करने बाद तय हुआ की अगले दिन 18 अप्रैल शनिवार को कोर्ट मैरेज होगी। आरोप है कि अगले दिन श्वेता नें कोर्ट मैरेज करवाने की बात कह बदलापुर क्षेत्र में ही पेपर मंगवाया। विवाह का दस्तावेज लाने वाले ने खुद को वकील बताकर कहा कि यहां से नहीं जौनपुर शहर से काम होगा। वहां से सभी शहर के लोहिया पार्क के पास आये। थोड़ी देर बाद कोर्ट का पेपर लाया गया। जिसपर दोनों पक्षो नें हस्ताक्षर किया। लड़की की विदाई की बात आई तो मध्यस्थता कर रही श्वेता ने कहा कि ठीक है लड़की पक्ष बहुत गरीब है। पहले 80 हजार इनको दे दो। आरोप है कि रुपए मिलने के बाद लड़की ने बहाना बनाया कि उसकी बुआ आई है घर जाकर मिलकर तब चलेंगे। इसके बाद सभी को बहला फुसलाकार ऑटो से लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शाहगंज हाइवे किनारे कमला नेहरू स्कूल के पास लिवा गए वहीं किनारे से गए एक कच्चे रास्ते पर जहाँ छह लोग पहले से मौजूद थे। डरा धमकाकर मोबाइल, जेब में पड़े रुपए व बैग लेकर भाग गए। फिलहाल मामला शादी विवाह का है या खरीद फरोख्त का...? क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। चौकियां चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है संबंधित कोई प्रार्थना पत्र भी नहीं मिला है।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें