BREAKING

Jaunpur News: प्रेमी द्वारा शादी से किया इंकार करने पर प्रेमिका ने किया आत्महत्या

नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के अहमदपुर गांव की एक नाबालिग लड़की ने रविवार को जब प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया।जिसके बाद प्रेमिका ने जहर खा लिया।उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त गांव निवासी चपरासी सोनकर की पुत्री आरती सोनकर 16 वर्ष का पड़ोस के नाथुपुर रामनगर गांव की दलित बस्ती निवासी एक युवक से इंस्टाग्राम के जरिये प्यार हो गया। नाबालिग प्रेमिका आरती उससे शादी करने का दबाव बनाने लगी। प्रेमी शादी से इंकार कर दिया।

उसने रविवार को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए।वहां पर उसकी बिगड़ती हालात को देखकर चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया।परिजन उसे एक निजी चिकित्सालय ले गए।वहां पर पहुंचते पहुंचते उसकी मौत हो गयी।परिजन उसका शव लेकर घर आ गए।घटना की सुचना पर पुलिस मौके ओर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह ने बताया कि मृतक की माँ के द्वारा तहरीर मिली है।आरोपी पर मुकदमा दर्ज होगा।उसके विरुद्ध उचित कार्यवाही की नयेगी

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मोटर ग्रेडर बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौत

Advt


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें