Jaunpur News: मारपीट की घटना में पति पत्नी सहित पांच गिरफ्तार
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के नाथुपुर चौराहे के पास मंगलवार को मारपीट की घटब में पति पत्नी सहित पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।सभी का चालान भेज दिया गया बक्सा क्षेत्र के हकारीपुर गांव निवासी पवन चौहान अपनी पत्नी अनुपमा चौहान के साथ नाथुपुर चौराहे के पास किराये के कमरे में रहता है। मंगलवार की सुबह अनुपमा तथा पवन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। पवन ने पत्नी को पीट कर घायल कर दिया। इस मारपीट की घटना को उसकी पड़ोस में बतौर किराएदार रहने वाली पूजा पत्नी मनेंद्र निवासी गांव गौधा थाना रायपुर जनपद अलीगढ़ ने अनुपमा के मायके वालों को मोबाइल से सूचना दे दिया।जिसके बाद अनुपमा चौहान के अभिजीत चौहान पुत्र उदय चौहान निवासी इशानपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर अपने मित्र हिमांशु यादव पुत्र दिनेश यादव के साथ नाथुपुर आ गए। उन लोगो के आने के बाद पवन के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उसी समय वहां मौजूद प्रद्युम्न चौहान को पता चला कि घटना की जानकारी पूजा ने ही मायके के लोगो को दिया है। तब वह पूजा तथा उसके पति मनेंद्र के साथ भी गाली गलौज करने लगा।जिसके बाद अनुपमा के मायके के लोग पूजा के पक्ष में आ गए।जिसपर वहां मारपीट शुरू हो गयी।घटना की सूचना थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल को हुई।वह चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह,दुर्गेश पाण्डेय के साथ मौके पर पहुंच कर पूजा सहित पांचों लोगो को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रकाश शुक्ल ने बताया कि अनुपमा तथा पवन चौहान आये दिन मारपीट करते रहते थे।घटना की जानकारी पर मायके के लोग आ गए।उसके बाद बवाल हुआ।पांच लोग हिरासत में लिए गए।सभी का चालान भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बीईओ के निरीक्षण में दो अनुदेशको रहे अनुपस्थित, मानदेय कटा
![]() |
| विज्ञापन |

