BREAKING

Jaunpur News: कार-बाइक की भिड़ंत में किशोर की मौत, साथी गंभीर

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। रविवार की देर रात नगर के काजीकोट मोहल्ले में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव निवासी आदर्श यादव (13) अपने साथी छांगापुर गांव निवासी शिवम शुक्ला (16) के साथ नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती परिजनों को भोजन देकर घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही दोनों मड़ियाहूं-जौनपुर मार्ग पर काजीकोट मोहल्ले के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं लाया गया, जहां चिकित्सकों ने आदर्श यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवम शुक्ला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा का परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: लू एवं गर्म हवा से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

Admissions Open for Session 2026–27: Umanath Singh Higher Secondary School | 📞 Contact:  7705805821, 9839155647 | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur, Uttar Pradesh – 222180
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें