Bareilly News: तेग बहादुर सिमरिये घर नौ निधि आवै धाए
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। धन गुरु तेग बहादुर साहिब के पावन प्रकाश पर्व बहुत ही श्रद्धा प्यार एवं उल्लास से मनाया गया। गुरुद्वारा साहब के दीवान को बहुत खूबसूरत रंग- बिरंगे फूलों से सजाया गया। गुरुद्वारा दुख निवारण संजय नगर में सर्व प्रथम गुरुद्वारा जनकपुरी एवं गुरुद्वारा माडल टाउन से आईं प्रभात फेरियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात हजूरी रागी भाई साहब भाई अमरजीत सिंह ने गुरबाणी कीर्तन, सिख मिशनरी कॉलेज के विद्यार्थियों एवं उनके प्रोफेसर ने गुरबाणी गुरमति, कलगीधर गुरबाणी कीर्तन जत्थे में गुरदर्शन सिंह एवं मनप्रीत कौर ने गुरबाणी द्वारा, हजूरी रागी भाई राजन सिंह ने भी गुरबाणी कर संगत को निहाल किया।
हेड ग्रंथी गुरुद्वारा जनकपुरी भाई गुरविंदर सिंह ने गुरु तेग बहादुर साहिब के इतिहास को संगत को श्रवण कराया। अखंड कीरतनी जत्थे के भाई गुंतास सिंह ने गुरबाणी कीर्तन कर, पटियाला से आए भाई साहब भाई प्रिंस पाल सिंह ने मनोहरी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। उन्होंने गुरु तेग बहादुर साहिब की वाणी श्लोक महल्ला नौवां का गायन किया।पटियाला से आई बीबी जसप्रीत कौर ने गुरबाणी कीर्तन किया।
अंत में अरदास हुकम नामा के बाद सारी समाप्ति हुई। गुरु का लंगर संगत ने छका। इस अवसर पर बरेली के महापौर उमेश गौतम, डॉ विनोद पागरानी, डॉ शालिनी, डॉ संतोष सिंह, भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने पहुंचकर माथा टेका। संचालन अध्यक्ष एम पी सिंह, सचिव हरप्रीत सिंह बिंद्रा ने किया। इस अवसर पर अमरजीत सिंह बक्शी, राजिंन्द्रसिंह बक्शी, अमरजीत सिंह कालड़ा उपस्थित रहे। वैसाखी पर्व 14 अप्रैल को खालसा ग्राउंड में एवं अमृत संचार 15 अप्रैल को माडल टाउन में होगा होगा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: टीडी कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. देवब्रत मिश्रा हुए सम्मानित





