BREAKING

Hyderabad News: सुल्तान बाज़ार में ग्रीष्मकालीन जल शिविर का शुभारंभ, आठवें वर्ष भी जारी जनसेवा

नया सवेरा नेटवर्क

हैदराबाद। भीषण गर्मी को देखते हुए सुल्तान बाज़ार क्षेत्र में आज ग्रीष्मकालीन जल शिविर (प्याऊ) का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह सेवा ‘हैप्पी क्लब फाउंडेशन’ और ‘महावीर इंटरनेशनल’ द्वारा लगातार आठवें वर्ष आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को निशुल्क शीतल जल उपलब्ध कराना है।

उद्घाटन समारोह में गनफाउंड्री डिवीजन की कॉर्पोरेटर सुरेका अक्का ने विशेष रूप से भाग लिया और इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। ‘हैप्पी क्लब फाउंडेशन’ के अध्यक्ष डॉ. सीए मधुसूदन अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अरविंद नाहर के नेतृत्व में संस्था के सदस्य रवि अग्रवाल, प्रीतेश जैन, सत्यनारायण शर्मा और अनुप जैन सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। 

वहीं ‘महावीर इंटरनेशनल’ की ओर से अध्यक्ष विनोद संचेती, जोन चेयरमैन शील कुमार जैन तथा सदस्य अनिल बोहरा, केसी जैन, अजय नाहटा और सीमा जैन ने कार्यक्रम में भाग लिया आयोजकों ने बताया कि यह जल शिविर पूरे ग्रीष्मकाल के दौरान संचालित रहेगा, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: शांतिकुंज हरिद्वार की ज्योति कलश यात्रा पर हुई पुष्प वर्षा

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें