Jaunpur News: गुरुजन ही बच्चों के भविष्य को संवारने का करते है कार्य: गिरीश चंद
एसपी इंटर नेशनल स्कूल का हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव समारोह
मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्रम व मोमेंटम देकर किया गया सम्मानित
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। प्रदेश के खेल व युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद यादव एडवोकेट ने कहा कि बच्चों को चाहिए कि शिक्षा के साथ साथ खेल कूद में भी अपने भविष्य को संवारें।क्योंकि प्रदेश सरकार खेल कूद व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने हेतु कई ऐतिहासिक कदम को उठाया है।साथ ही खेल कूद की दुनिया में नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों को सरकार नौकरी भी देने का कार्य कर रही है। उक्त बातें एस पी इंटर नेशनल स्कूल सरकी के वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंच मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि शिक्षक आदरणीय व पूज्यनीय होते हैं।क्यों कि गुरुजन ही बच्चों के भविष्य को संवारने का कार्य करते हैं। पूर्व ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख मुफ्तीगंज एएच अंसारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि गुरुजनों से हमारी प्रार्थना है कि बच्चों को अपने इल्म की रोशनी से सराबोर करके हो सके तो आईएएस,आईपीएस, पीपीएस, डाक्टर, वैज्ञानिक अथवा इंजीनीयर बना देना। न बना सकें तो कोई बात नहीं। लेकिन बच्चों को अपने ज्ञान के दीप से ज्योतित करके एक अच्छा इंसान जरूर बना दीजियेगा। इस अवसर पर संस्थान चेयरमैन डा0 एस पी यादव, प्रबंधक अर्पित यादव ने आए हुए सभीअतिथियों को अंगवस्त्रम व मोमेंटम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अराध्या यादव ने किया। इस अवसर भाजपा नेता डा0 वीरेंद्रप्रताप सिंह, डेडुवाना प्रधान अनिल कुमार सिंह,मोहन सिंह,डा0 एसडी मौर्य, सर्वेश दीक्षित, शिवबदन यादव,सपा नेता नीरज पहलवान आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों मंत्र मुग्ध कर दिया।
यह भी पढ़ें | Pratapgarh News: हैकर्स की साजिश पर भारी पड़ा साहित्य का जज्बा
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
