Bareilly News: देश की राजनीति में लगभग 10% आबादी केवल वैश्य समाज की
वैश्य समाज के 6 प्रमुख व्यक्तियों को वैश्य रत्न सम्मान दिया
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। वैश्य समाज यूं तो भारत में बड़ी संख्या में विद्यमान है परंतु अनेक उप वर्गों में बटे होने के कारण उनकी संख्या का सही अनुमान नहीं लग पाता है। देश की राजनीति में लगभग 10% आबादी केवल वैश्य समाज की है। उनकी ताकत और आवाज उतनी बुलंदी से सुनाई नहीं पड़ती जितनी उनकी वास्तविक संख्या है। यह कहना था भारतीय वैश्य महासभा के वैश्य सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आए उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का।कार्यक्रम में वैश्य समाज के 6 प्रमुख व्यक्तियों को वैश्य रत्न सम्मान दिया गया । कार्यक्रम में शहर के प्रमुख अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रमेंद्र माहेश्वरी, प्रमुख रियल स्टेट कारोबारी धर्मेंद्र गुप्ता, प्रमुख टेंट कारोबारी गोपेश अग्रवाल, प्रमुख बिल्डर सुनील गुप्ता, प्रमुख व्यवसायी राजीव अग्रवाल व प्रमुख समाजसेवी जय नारायण गुप्ता को वैश्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज उप वर्गों में बटा है जबकि संपूर्ण देश की राजनीति में लगभग 10% आबादी केवल वैश्य समाज की है। सभी उपवर्ग को एकीकृत होकर एक मंच पर एक छतरी के नीचे आना चाहिए और अपनी शक्ति को प्रदर्शित करना चाहिए। उसकी संख्या के हिसाब से सभी क्षेत्रों में उसको प्रतिनिधित्व मिल सके। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक और राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य वैश्य महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बरेली ने सदैव राह दिखाने का काम किया है। जब व्यापारियों को एकीकृत करना था तब भी बरेली ने सक्रिय पहल की थी और अब यही संदेश देने के लिए इस महासम्मेलन का आयोजन नाथ नगरी की इस पवित्र धरा पर किया गया है। निश्चित रूप से समय ने करवट बदली है और पहले के मुकाबले अब वैश्य समाज को भी प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होता है परंतु यह संख्या वैश्य समाज की जनसंख्या के हिसाब से अब भी काफी कम है। विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा के केवल भारतीय जनता पार्टी ने ही वैश्य समाज पर अधिक भरोसा किया है बाकी पार्टियों ने तो नाम मात्र के ही टिकट वैसे समाज को दिए थे। वर्तमान में 38 विधायक व 3 सांसद उत्तर प्रदेश मे है।
यह भी पढ़ें | Bareilly News: इनर व्हील वेस्ट वेव्स ने टाइगर रिज़र्व में प्रकृति का किया अवलोकन
राजनीतिक भागीदारी पर जोर देते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने आह्वान किया कि समाज को संगठित होकर आने वाले उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों में सभी पार्टियों सेअधिक टिकटों की मांग करनी चाहिए।
संजीव अग्रवाल ने यह भी कहा कि यदि राजनीतिक दल समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं देते हैं, तो भारतीय वैश्य समाज स्वयं लगभग 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतरेगा। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे पार्टी से ऊपर उठकर अपने समाज के उम्मीदवारों का समर्थन करें।
कार्यक्रम में वैश्य समाज के 6 प्रमुख व्यक्तियों को वैश्य रत्न सम्मान दिया गया । इस कार्यक्रम का सफल संचालन पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेश जसोरिया द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन समित अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल व विपिन गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री संजीव वार्ष्णेय, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य राजेंद्र खंडेलवाल, राष्ट्रीय महासचिव राकेश कुमार वार्ष्णेय, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष गीता वार्ष्णेय, बरेली से जिला अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल डब्बू, कैलाश मित्तल, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, ईशान गुप्ता महानगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता मीडिया प्रभारी सुशील मित्तल महावीर जायसवाल, नवनीत वार्ष्णेय अमरीश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अंजनी गुप्ता, अंकुश राज, आदि उपस्थित थे।
| विज्ञापन |


