BREAKING

Jaunpur News: पुलिस ने मंदिर में चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने मंदिर से कलश, लोटा समेत अन्य सामग्री चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी गया सामान भी बरामद किया है। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त लालबहादुर पांडेय पुत्र नन्हकू निवासी बसहरा (पांडेयपुर) तथा राजकुमार गुप्ता पुत्र शिवशंकर निवासी बसहरा हैं। इनके पास से शिव मंदिर और दुर्गा मंदिर से चोरी किया गया कलश व लोटा बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भारी भीड़ के बावजूद व्यवस्थित उपचार व्यवस्था

इस संबंध में पुलिस ने धारा 305 व 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव, उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव, कांस्टेबल प्रमोद कुमार व होमगार्ड राजेश कुमार शामिल रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें