BREAKING

Jaunpur News: तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव 24–26 मार्च तक शाही किला में: गिरीश चंद्र यादव

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश गिरीश चंद्र यादव द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जौनपुर महोत्सव के संबंध में पत्रकार बंधुओ के साथ प्रेसवार्ता की गई। मंत्रीजी द्वारा अवगत कराया गया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव 24 मार्च से 26 मार्च 2026 तक शाही किला में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के प्रथम दिवस 24 मार्च को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। 25 और 26 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत सामूहिक विवाह आयोजन के साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक संध्या, शिव तांडव, मां काली नाटक प्रस्तुति, राम दरबार अयोध्या विग्रह स्वरूप दर्शन, पाई डंडा नृत्य प्रस्तुति, राजस्थान के कलाकारों द्वारा भगवान विष्णु दशावतार प्रस्तुति सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने तीनों दिवस में महोत्सव अंतर्गत होने वाली विभिन्न गतिविधियों के संदर्भ में जानकारी दी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मंत्री नगर विकास,शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त उर्जा स्त्रोत विभाग उ0प्र0/प्रभारी मंत्री ए0के0 शर्मा प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: ट्रस्ट के मुफ्त स्वास्थ्य शिविर में दिखा खाड़ी देशों के युद्ध का असर 

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक जिला ग्राम विकास अभिकरण, कानून व्यवस्था हेतु नगर मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर को नामित किया गया है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रत्येक जोड़ो का बायोमेट्रिक उपस्थिति सत्यापन सुनिश्चित करने हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी को नामित किया गया है।

इस कार्यक्रम में पात्र लाभार्थी जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया जाएगा। बायोमेट्रिक विधि से सत्यापन के पश्चात जोड़ो का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा। आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। उन्होंने सभी मीडिया बंधुओं से महोत्सव के संबंध में व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने की अपील की जिससे अधिक से अधिक लोग इस महोत्सव में आकर विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें तथा सामूहिक विवाह के आयोजन में सम्मिलित हो सके।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें