Jaunpur News: पोखरे में डूबकर किशोर की मौत, पोखरा के मालिक पर लगाया आरोप
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुार।क्षेत्र के अहमदपुर गांव में रविवार की दोपहर को पोखरे में डूबकर एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी।घटना से परिवार में कोहराम मच गया।घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पोखरा मालिक पर बस्ती के पास पोखरा खुदवाने का आरोप लगाते हुए घटना के लिए जिम्मेदार बताया।
ऊक्त गांव निवासी सतीश गौतम पुत्र स्वर्गीय गिरधारी लाल ने आरोप लगाया कि उनके गांव के निवासी रिंकू सिंह तथा कृपाशंकर ने उसके घर के पास रास्ते को खोदते हुए 20 फिट गहरा गड्ढा खोदकर पोखरा बनाया था। इसका विरोध करते हुए बस्ती के लोगों ने राजस्व विभाग में प्रार्थनापत्र दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन
उन्होंने बताया कि रविवार की दोपहर को उनके भाई प्रवीण कुमार का 14 वर्षी पुत्र समीर उर्फ यश गौतम कुछ लड़कों के साथ पोखरे के पास खेल रहा था।उसी समय रिंकू और कृपाशंकर ने यश गौतम को अपने पास बुलाया।उससे जबरदस्ती पोखरे में मछली डलवाने लगे।जब यश पोखरे में डूबने लगा तब दोनो लोग मौके से भाग निकले। उसके साथ के अन्य लड़कों के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचकर यश को पानी से बाहर निकाले। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थानाध्यक्ष प्रकाश शुक्ल ने बताया कि दोनो आरोपियों पर 106 (1)125 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।दोनो को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं।
![]() |
| विज्ञापन |

