Jaunpur News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण: गिरीश चंद्र
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। असम के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी किए जाने के अवसर पर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उ0 प्र0 गिरीश चंद्र यादव, विधायक मड़ियाहूँ डॉ0 आर0 के0 पटेल, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत प्रजापति, जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण की उपस्थिती में कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया तथा प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना गया। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ सीधे किसानों तक पहुंच रहा है। जनपद के 672370 किसानों के खाते में 134.474 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की गई है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सीएचओ के मलेरिया एवं वेक्टर जनित रोगों जांच उपचार एवं प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने कहा कि जनपद के सभी पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है तथा किसी भी पात्र किसान को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। योजनांतर्गत अब तक जनपद में कुल 955807 लाभार्थियों को 2865.15 करोड़ की धनराशि प्राप्त हो चुकी है।
कार्यक्रम में पीडी डीआरडीए केके पांडेय,उपनिदेशक कृषि डा.वी बी द्विवेदी, जिला कृषि अधिकारी विनय कुमार सिंह, डिप्टी पीडी आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव, जिला उद्यान अधिकारी डा.सीमा सिंह राणा, अपना दल के प्रदेश महासचिव पप्पू माली, डा.अजय सिंह संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, किसान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)