BREAKING

Jaunpur News: होली मिलन समारोह में महिला–पुरुष बिरहा मुकाबले ने जीता दर्शकों का दिल

दीपक विश्वकर्मा@ नया सवेरा 

करंजाकला, जौनपुर। शाहगंज ब्लॉक के अंतर्गत मुड़ेला मोड़ पर बुधवार दोपहर आयोजित होली मिलन समारोह में महिला और पुरुष बिरहा मुकाबले ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में भभुआ, बिहार से पहुंचे गायक बिजेंद्र बिंद विष्णु कुमार यादव और चंदौली की महिला बिरहा गायिका पूजा बिंदेश्वरी ने अपनी गायकी से माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। इस आयोजन को देखने के लिए दूर-दूर से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी की।

यह कार्यक्रम कई दिनों की तैयारी के बाद सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि उदयभान मौर्य (समाजसेवी) और विशिष्ट अतिथि डॉ. अमित यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही अंजू बिंद (एडवोकेट) ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला पर्व है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को संगठित और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: शिक्षक पिता के सेवानिवृत होने पर बच्चों ने भेंट की महंगी कार 

कार्यक्रम के आयोजनकर्ता जे. के. निषाद उर्फ जितेंद्र बिंद थे। कार्यक्रम का समापन अजय विश्वकर्मा (सपा नेता, सदर) द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि विधान सभा जनभावनाओं का प्रतिनिधित्व करने वाला सर्वोच्च मंच है, जहाँ विभिन्न विचारधाराओं के लोग जनता के कल्याण के लिए एक साथ कार्य करते हैं। होली का यह पर्व हमें याद दिलाता है कि राजनीतिक मतभेद कभी भी व्यक्तिगत संबंधों में दूरी नहीं लाने चाहिए, बल्कि विविधता में एकता ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है।

इस अवसर पर संतोष सोनकर (प्रधान, मुड़ेला), प्रदीप यादव, संदीप कुमार बिंद डॉ. ऋषभ यादव, दीपक विश्वकर्मा, प्रकाश, संतोष सोनकर क्षेत्र पंचायत सदस्य , थानेदार यादव (प्रधान, पकड़ी) विनय यादव गिरजा शंकर राम अचल चंद्रसेन धीरज रवि कमलेश सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Opening Soon : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन


Admissions Open 2026–27: Mount Litera Zee School | Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132 | Call Us: +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें