Jaunpur News: मड़ियाहूँ फर्जी हाजिरी का विरोध करने पर रोजगार सेवक से फोन पर दी गाली-गलौज, सैकड़ों पहुंचे थाने
अरशद हाशमी / सिकन्दर भारती @ नया सवेरा
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के रामनगर विकासखंड अंतर्गत बुजुर्गा ग्रामसभा में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब ग्राम रोजगार सेवक दलसिंगर यादव का आरोप है की पिछले कई दिनों से मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम सभा में तालाब खुदाई का कार्य प्रस्तावित है जिसको लेकर पिछले दिनों से फर्जी श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा था सुबह 9:00 मुझे फोन करके फर्जी उपस्थित दर्ज करने को कहा जब मैं मना कर दिया तो मुझे भद्दी भद्दी गालियां और जान से मारने की धमकी देने लगा बिना श्रमिक की मौजूदगी और फोटो सत्यापन के हाजिरी लगाने से इनकार कर दिया। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि मनरेगा कार्यों में बिना मौके पर उपस्थित श्रमिक के फोटो अपलोड किए हाजिरी दर्ज नहीं की जाएगी और गलत भुगतान पर रोक लगाई जाएगी।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ मृणाल भट्ट ने किया रचिता दीक्षित का सम्मान
आरोप है कि जब रोजगार सेवक ने यह नियम प्रधान प्रतिनिधि समीम खान को बताया तो वे नाराज हो गए और कथित तौर पर करीब दो मिनट तक लगातार फोन पर गाली-गलौज करते रहे। घटना से आहत रोजगार सेवक ने अपने संगठन को सूचना दी। इसके बाद रामनगर ब्लॉक के सैकड़ों रोजगार सेवक एकजुट होकर आज रविवार की दोपहर मड़ियाहूँ कोतवाली पहुंचे और मड़ियाहूं कोतवाली में प्रार्थना पत्र सौंपकर प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अभय सिंह, संतोष दुबे, सर्वेश यादव, धर्मेंद्र भारती, अरुण कन्नौजिया, सूरज यादव, दालसिंगार यादव, अभय सिंह, अजय सिंह, गोलू शर्मा, सहित बड़ी संख्या में रोजगार सेवक मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने कोतवाली गेट पर हाथ उठाकर प्रर्दशन कर चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच करश शकार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। ग्राम सभा बुजुर्गा के नगरसेवक का आरोप है की यहां की प्रधान रिंकी देवी है उनके प्रतिनिधि शमीम खान है इस मामले में मड़ियाहूं कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर इरफान अली ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |
