Jaunpur News: खुटहन पुलिस व पूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी में तीन गिरफ्तार
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। खुटहन जनपद पुलिस टीम व क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा खुटहन से जौनपुर लिंक मार्ग पर स्थित ग्राम धमौर में छापा के दौरान 1.जितेन्द्र प्रजापति पुत्र रामप्रसाद प्रजापति निवासी धमौर खास, थाना-खुटहन, जनपद-जौनपुर के घर पर 38 घरेलू खाली गैस सिलेण्डर (क्षमता 14.2 किग्रा0) इण्डेन मार्का तथा 01 अदद पूरा भरा हुआ घरेलू गैस सिलेण्डर इण्डेन मार्का एवं 10 खरेलू खाली गैंस सिलेण्डर भारत मार्का कुल 49 गैंस सिलेण्डर । बृजेश कुमार प्रजापति पुत्र स्व० लालबहादुर प्रजापति निवासी ग्राम बन्दनपुर, थाना-खुटहन, विकास खण्ड-खुटहन, जनपद-जौनपुर के दुकान/जनसेवा केन्द्र में 14 इण्डेन मार्का घरेलू गैस सिलेण्डर खाली तथा 01 भारत मार्का का भरा हुआ प्राप्त कुल 15 गैंस सिलेण्डर । अशोक विश्वकर्मा पुत्र रामलखन विश्वकर्मा निवासी धमौर, थाना-खुटहन, जनपद-जौनपुर के दुकान/जन सेवा केन्द्र से 12 इण्डेन मार्का खाली एवं 05 भारत मार्का के खाली घरेलू गैंस सिलेण्डर कुल 17 गैंस सिलेण्डर अनाधिकृत रूप से भण्डारित करने व बेचने पर द्रवित पेट्रोलियम गैस कंट्रोल आर्डर 200 (यथासंशोधित) का स्पष्ट उलंघन करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दण्डनीय अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का प्रथम सत्र संपन्न

