BREAKING

Jaunpur News: रुस्तमपुर में फगुआ-चैता की धूम, लोकगीतों पर देर रात तक झूमे श्रोता

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। होली के अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकृष्ण पांडेय 'बड़कऊ' के रुस्तमपुर गांव स्थित आवास पर आयोजित फगुआ-चैता गीतों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में लोक गायकों की प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि श्रोता देर रात तक झूमते रहे।

गीतों की शुरुआत श्रीकृष्ण पांडेय ‘बड़कऊ’, तीर्थराज मिश्रा और राम सजीवन मिश्र की तिकड़ी ने 'मोहि घायल कीन्ह मुरारी, कहत राधा प्यारी' प्रस्तुत कर की, जिस पर श्रोता तालियों की गड़गड़ाहट के साथ झूम उठे। इसके बाद रामजी मिश्रा, राजेश मिश्रा, पप्पू पांडेय व डब्बू सिंह ने 'द्रौपदी रघुनाथ पुकारे समाज मझारे' गाकर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।

अवधेश तिवारी और दिनेश उपाध्याय ने 'बसवरिया से कागा उड़ी भागा, मोरा सैंया अभागा न जागा' की प्रस्तुति देकर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। वहीं अनिल सिंह ने होली खेलें रघुवीरा अवध में गाकर कार्यक्रम में होली के रंग को और गाढ़ा कर दिया। ढोलक पर थाप महेंद्र पांडेय व हरिलाल मनभाया ने दी। इस दौरान ईशानारायण मिश्रा, हरिप्रसाद मिश्रा, पवन शर्मा, संकटा प्रसाद मिश्रा, डॉ. अनिल तिवारी, उमाशंकर तिवारी, अशोक मिश्रा, लल्लन तिवारी, देवतादीन यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल बनी होली 

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें