Mumbai News: उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए डॉ. मंजू लोढ़ा दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
मुंबई। प्रख्यात समाजसेवी एवं लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा को मार्च महिने में उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया गया। उन्हें “भारत भाग्य विधाता – राष्ट्र प्रथम, फीलिंग प्राइड ऑफ इंडिया सोशल वेलफेयर अवॉर्ड” से नवाज़ा गया, जो समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना में प्रदान किया गया। इसके साथ ही डॉ. मंजू लोढ़ा को “महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार 2026” से भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों और समाज के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए प्रदान किया गया।
डॉ. मंजू लोढ़ा शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उनके प्रयासों से अनेक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। इस अवसर पर डॉ. मंजू लोढ़ा ने आयोजकों और सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के मार्ग पर और अधिक समर्पण और प्रेरणा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस वर्ष का यह उनका सातवां अवार्ड है
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वे जो प्यार करते हैं चुन दिए जाते हैं दीवार में : कवि ओमप्रकाश मिश्र
![]() |
| विज्ञापन |


