Jaunpur News: उत्तम स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ वातावरण का होना नितांत आवश्यक: दयाशंकर
नया सवेरा नेटवर्क
डोभी,जौनपुर। क्षेत्र के मां दुर्गा गर्ल्स पीजी कॉलेज मूर्खा में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का उद्घाटन करने के पश्चात शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए प्रबंधक दयाशंकर सिंह कक्कू ने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ वातावरण का होना नितांत आवश्यक है। स्वच्छता पर प्रत्येक व्यक्ति को ध्यान देना चाहिए। प्रतिदिन अपने आसपास सफाई करना चाहिए। निरोग काया की कल्पना स्वच्छता से पूरी की जा सकती है। कार्यक्रम अधिकारी आरती अवस्थी ने राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के उद्देश्यों व कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
शिविरार्थियों ने स्वच्छता अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय कनौरा के प्रांगण में साफ सफाई की। छात्र छात्राओं को जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रेरित किया। संकल्प दिलाया कि प्रत्येक दिन घर व आसपास सफाई अभियान में समय देंगे। इस अवसर पर उमाशंकर सिंह, गोविंद यादव, मयंक सिंह, अशोक कुमार राय, रितेश दुबे, विंदेश यादव,अजय कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें | Poetry: शुभ वैवाहिक वर्षगांठ
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

