BREAKING

Jaunpur News: बच्चे भविष्य के कर्णधार, उन्हें निखारने की जिम्मेदारी हम सभी की

Jaunpur News Children are the leaders of the future, it is the responsibility of all of us to improve them.
सांसद मनोज तिवारी के गीतों पर खूब झूमे श्रोता 

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहपुर सानी में शनिवार को वरिष्ठ समाजसेवी सतीश जयकृष्ण तिवारी द्वारा आयोजित पांच हजार छात्रों को शिक्षण सामग्री किट वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सांसद, फिल्म अभिनेता व गायक मनोज तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे भविष्य के कर्णधार हैं। उन्हें संवार कर निखारने की जिम्मेदारी सिर्फ शिक्षकों पर ही नहीं, वल्कि हम सभी की है। जिस समाज और देश की भावी पीढ़ी उज्जवल नहीं है। उसका पतन निश्चित है।

उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ देवी सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि बच्चे जिस क्षेत्र में जाना चाहे उन्हें उसी के अनुरूप शिक्षा और प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। आगे उन्होंने गीत के माध्यम से कहा कि आज हमारे देश और सनातन धर्म को बाहर से खतरा नहीं है। देश के भीतर ही कुछ लोग हैं जो जाति पांति धर्म और मजहब के नाम पर देश और समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं।  श्री तिवारी ने जब अपना गीत,समझ कतहूं नाही गइल,जब ना धाम चौकियां  गइल। इसके बाद पचरा गीत, निमियां के डरिया मैया डारे लू झेलुअवा गाकर खूब तालियां बजवाई। लोगों के आग्रह पर जब वे चिर परिचित अंदाज में अपना गीत हीं हीं हीं हीं हंसि देहेसि पिंकिया के पापा प्रस्तुत किया श्रोता झूमने लगे। अंत में उन्होंने होली गीत प्रस्तुत कर पूरे पंडाल फाल्गुनी बहार बहा दी। 

यह भी पढ़ें | Varanasi News: गौ ब्राह्मण प्रतिपालक शिवाजी महाराज की जयंती मनाकर हुआ गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध शंखनाद यात्रा का प्रारंभ

बतौर अध्यक्ष पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि बच्चे भले ही शांत बैठे हों लेकिन वे अभिभावकों, शिक्षकों व बड़ों के आचरण से बहुत कुछ सीखते हैं। इस लिए लोगों को चाहिए कि दिखावा और झूठ बोलने से अच्छा है कि सच बोलकर अपना दुश्मन बना लिया जाय। इससे जहां हमारे मन को शांति मिलेगी वहीं भावी पीढ़ी सत्य के राह पर चलने को प्रेरित होगी। विधायक रमेश मिश्र ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए मुख्य अतिथि से बदलापुर को जिला बनाए जाने में सहयोग करने की अपील किया।  जिलाधिकारी डॉ दिनेश सिंह ने पर्यावरण और जल संरक्षण के बिषय में छात्रों को विधिवत समझाया। 

बीएसए गोरखनाथ पटेल ने सभी आगतो का स्वागत किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह, ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव,खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद पाण्डेय, विन्ध्वासिनी उपाध्याय, पूर्व प्रधानाचार्य अनिल दूबे, भाजपा जिला मंत्री अवधेश यादव,शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, ब्लाक अध्यक्ष उमेश मिश्रा, कैलाशनाथ पाण्डेय सरपंच, पूर्व प्रधान संजय यादव,वैभव कृष्ण तिवारी, उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय ने किया। विपिन तिवारी ने आगतो के प्रति आभार प्रकट किया।

REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें