BREAKING

Jaunpur News: स्कूटी से कार में टच होने पर बस चालक की पिटाई कर ली जान

मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा 

जौनपुर। होली के दिन जब लोग पर्व की खुशी में सराबोर थे दबंगों की एक करतूत से बस चालक के घर मातम पसर गया। स्कूटी से कार में टच होने पर मामूली बात को लेकर रोडवेज चालक को इतना मारा कि जान चली गई। पुलिस आरोपियों पर केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी ललई यादव परिवार सहित मियांपुर जज कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। बुधवार को होली खेलने के बाद वह शाम करीब छह बजे स्कूटी लेकर दोस्तों से मिलने निकले। रोडवेज पर  स्टाफ और साथियों से मिलकर गुलाल लगाया पर्व की बधाई दी। वापस लौटते समय मियांपुर में उनकी स्कूटी एक कार से छू गई। इतनी बात को लेकर कार में बैठे लोगों ने उतरकर इतना मारा कि वह बेहोश हो गए। सूचना परिजनों को मिली तो तत्काल पहुंचकर ऑटो रिक्शा से उन्हें एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले गए। डॉक्टर ने हालात गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। त्यौहार की सारी खुशियां गम में तब्दील हो गई। मृतक ललई यादव को चार लड़के वह एक पुत्री है। वह रोडवेज में बस चालक थे। पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू किया। आरोपियों को चिन्हित करने के बाद एक को हिरासत में भी ले लिया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शांतिपूर्वक संपन्न हुआ होली त्योहार 

REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर राकेश कुमार की तरफ से समस्त देशवासियों को होली के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें