BREAKING

Jaunpur News: भगत सिंह का जीवन दर्शन युवाओं के लिए अनुकरणीय



शहादत दिवस पर राष्ट्रीय नौजवान सभा ने अमर शहीद को दी श्रद्धांजलि 

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राष्ट्रीय नौजवान सभा के संरक्षक व पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि भगत सिंह ने  कम उम्र में ही देश भक्ति और साहस का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। इनका जीवन दर्शन युवाओं के लिए अनुकरणीय है। वह सोमवार को  शहादत दिवस के अवसर पर नगर के एक होटल में राष्ट्रवादी नौजवान सभा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। श्री सिंह ने कहा 23 मार्च 1931 का वह दिन भारतीय इतिहास में अमर हो गया जब उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।उनका जीवन हमें अन्याय के खिलाफ लड़ने और सच्चाई के साथ खड़े रहने की प्रेरणा देता है। विशिष्ट अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि उन्होंने इंकलाब जिंदाबाद का नारा देकर युवाओं में जोश और जागरूकता भर दी। उनकी शहादत ने पूरे देश को स्वतंत्रता संग्राम के लिए एकजुट कर दिया। आज हमें उनके आदर्शों को अपनाकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए। इसके पूर्व दीप प्रज्ज्वलित तथा अमर बलिदानी भगत सिंह ,सुखदेव एवं राजगुरु  के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात एक दर्जन सेवानिवृत्त सैनिक को सम्मानित किया गया। इससे पहले सुबह सब्जी मंडी स्थित भगत सिंह पार्क में इनकी प्रतिमा पर अतिथि द्वय ने माल्यार्पण किया और और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया और अमरता के गगनभेदी नारे लगाए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ओमप्रकाश सिंह, नवीन सिंह, राणा प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार शुक्ला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गौशाला प्रबंधन में लापरवाही पर ग्राम पंचायत सचिव दमोदरा निलंबित

ADMISSION OPEN 2026–27: UMANATH SINGH HR. SEC. SCHOOL |  Address: Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (U.P.) | Contact:7705805821, 9839155647
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें