Jaunpur News: नवरात्र की तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन ने की बैठक
तीन स्थानों पर वाहन पार्किंग, दो स्थानों पर बैरेकेडिंग
कई थानों की पुलिस, महिला पुलिस, एलआईयू, अग्निशमन दस्ता, ट्रैफिक पुलिस संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा
बिपिन सैनी @ नया सवेरा
जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केंद्र शीतला चौकिया धाम में नवरात्र को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मंदिर की सफाई, रंग-रोगन, चुने का छिड़काव करा दिया गया है। सुरक्षा में लगे सभी 20 सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कर लिए गए है। इसी क्रम में मंगलवार दोपहर जिला प्रशासन ने मंदिर समिति के साथ मिलकर बैठक कर नवरात्र सकुशल सम्पन्न कराने की रुपरेखा बनाई। मंगलवार दोपहर जिला प्रशासन ने मंदिर समिति के साथ बैठक कर तैयारियों को देखा। सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने मंदिर प्रांगण में सभी सीसीटीवी कैमरे को चेक किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने सुंदरीकरण के तहत तोड़े गए मंदिर बरामदे के मलबे को हटवाकर साफ-सफाई करवाकर दक्षिणी निकास द्वार भी खोलने का निर्देश ठेकेदार प्रभात भाटिया को दिया।
नगर पालिका ईओ पवन कुमार को पेयजल, वाहन पार्किंग, साफ-सफाई, प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बताया कि तीन स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। मंदिर आने के दोनों प्रमुख मार्ग एक आजमगढ़ हाइवे से, दूसरा शाहगंज हाइवे पर तथा एक पार्किंग मंदिर के पीछे होगा। दोनों प्रमुख मार्गों पर बैरकेडिंग होगा। सुरक्षा को लेकर लाइन बाजार, गौराबादशाहपुर सहित कई थानों की पुलिस, महिला पुलिस, एलआइयू, अग्निशमन दस्ता हर वक़्त धाम में मौजूद रहेगा। मंदिर के बगल में स्थित पण्डाजी कॉम्प्लेक्स कंट्रोल रूम से भीड़ नियंत्रित किया जायेगा।
मंदिर महंत विवेकानंद पंडा ने सहयोगियों पंडा, पुजारियों के साथ मंगलवार को गर्भगृह की साफ-सफाई के साथ ही पूरे मंदिर की साफ-सफाई किया। कूलर, पंखे, एसी आदि उपकरण दुरुस्त किये गए। बैठक में महंत विवेकानंद पंडा, विनय त्रिपाठी, विकास पंडा, मोनी पंडा, अरुण पंडा, मुक्तेश्वर पंडा, रवि पंडा ,आशीष माली, आदर्श त्रिपाठी, सुमित त्रिपाठी, संजय माली आदि मौजूद रहे।
सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह ने बताया कि कई थानों की पुलिस, महिला पुलिस, अग्निशमन, एलआईयू भी मौजूद रहेगा। तीन स्थानों पर वाहन पार्किंग, दो बैरेकेडिंग होगा। मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि गर्भगृह से माँ का दर्शन पूजन होगा। साफ-सफाई करा दिया गया है। पेयजल के लिए लगे दोनों वाटर कूलर चल रहे है। विकलांग दर्शनार्थी के लिए व्हील चेयर की भी व्यवस्था रहेगा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नामित सभासदों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत



