BREAKING

Mumbai News: डाॅ. श्यामसुंदर ने लिखित सरल श्रीमद्भगवद्गीता चिरायु गीता का विमोचन संपन्न

नया सवेरा नेटवर्क

वसई। नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज मे डॉ.श्यामसुंदर शर्मा द्वारा लिखित सरल श्रीमद्भगवद्गीता "चिरायू गीता" इस पुस्तक का विमोचन समारोह आयोजित हुआ.  कार्यक्रम की शुरुवात सभी मान्यवरों द्वारा भगवान धन्वंतरी पूजन, स्तवन  एवं दीपप्रज्वलन से की गई। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के विशेष अतिथी भूतपूर्व एअर फोर्स अफसर वर्तमान में भारत सरकार के श्रम मंत्रालय ESIC के डायरेक्टर कामेश्वर दुबे थे। महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश दुबे इन्होने डॉक्टर श्यामसुंदर शर्मा को हार्दिक बधाई देते हुए कहा की, "एक आयुर्वेद तज्ञ लिखित इस "सरल श्रीमद्भगवद्गीता - चिरायू गीता" के लिये शुभसंदेश देने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ और हमारे महाविद्यालय में उसका "विमोचन"करने का स्वर्ण अवसर हमे प्राप्त हुआ इसकी मुझे बहुत खुशी है"।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संस्कृत महाविद्यालय गुतवन में राष्ट्रीय सेवा योजना का हुआ समापन

 कार्यक्रम के विशेष अतिथी कामेश्वर दुबे ने "गीता का सार बताकर जीवन मे "संतोष एवं सफलता" पाने के लिए भगवद्गीता का अभ्यास  बहुत जरुरी है" ऐसे कहा। संस्था की विश्वस्त डॉ.ऋजुता दुबे इन्होने "भगवद्गीता जीवन का सार है उसका ज्ञान होना बहुत ही आवश्यक है" ऐसे कहा। सरल भगवद्गीता - चिरायू गीता के लेखक डॉ.श्यामसुंदर शर्मा इन्होने कहा की,"आजकल गीता पढने के बारे मे युवा पिढीमें उदासीनता दिखाई दे रही है जो उचित नही. जीवन मे सुखी रहने के लिए दुख में भी सुख ढूंढना आना चाहिये"। इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.हेमलता शेंडे  सभी अध्यापक, अध्यापकेतर कर्मचारी एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन डॉक्टर पूनम बेहरे इन्होने किया।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें