Lucknow News: डाॅ. वंदना को राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान का जोश मलिहाबादी पुरस्कार प्राप्त हुआ
अश्वनी तिवारी @ नया सवेरा
लखनऊ। सिटी मांटेसरी स्कूल,विशाल खंड, गोमतीनगर में राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ.प्र. के वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित संस्था अध्यक्ष डाॅ.अखिलेश कुमार मिश्रा आईएएस, अतिथि रूप में पार्थ सारथी सेन शर्मा आईएएस अपर मुख्य सचिव बेसिक-माध्यमिक शिक्षा, डाॅ. हरिओम आईएएस प्रमुख सचिव कौशल मिशन, डाॅ.रामकृष्ण स्वर्णकार आईपीएस एडीजी पीएसी के हाथों एक लाख रू का जोश मलिहाबादी पुरस्कार डाॅ. वंदना कृति 'हम और हमारा पर्यावरण' पुस्तक को प्रदान किया गया। पुरस्कार के साथ ही स्मृति चिह्न,पगड़ी एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि देवरिया की मूल निवासी वंदना ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से हिन्दी विषय में परास्नातक एवं पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त किया। वर्तमान में राजकीय महिला महाविद्यालय,बदायूं की कार्यवाहक प्राचार्या हैं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली संस्थाओं का किया जाएगा भरपूर सहयोग: बीएसए
अश्वनी तिवारी ने मीडिया को बताया कि डाॅ. वंदना की प्रकाशित पुस्तकें 'अनुवाद विज्ञान', 'छायावादी काव्य में दर्शन एवं संस्कृति', 'शिक्षा और संस्कार की कहानियां', 'बदायूं जनपद के हिन्दी साहित्यकार' आदि हैं इसके अतिरिक्त 25 शोध पत्र लगभग 16 कहानियां प्रकाशित हैं। प्रकृति फाउंडेशन मेरठ द्वारा सरस्वती श्री सम्मान व द्रोणाचार्य श्री सम्मान एवं मिशन शक्ति सम्मान, राजस्व विभाग बदायूं एवं बेस्ट ऑफ़ द ईयर अवार्ड, मेरठ एवं शिक्षक सम्मान, महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय,हिंदी साहित्य सारथी सम्मान, अखिल भारतीय साहित्यालोक राजस्थान,भारत मलेशिया गौरव सम्मान से पूर्व में सम्मानित हो चुकी है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पिता उमाशंकर तिवारी, डाॅ.बृजेश पाण्डेय इलाहाबाद वि.वि., प्रोफेसर महेन्द्र त्रिपाठी टीडीपीजी काॅलेज जौनपुर, डाॅ. माधवम सिंह, डाॅ. शिवम सिंह, कवि जितेन्द्र कुमार दुबे एडीसीपी मध्य कमिश्नरेट लखनऊ, डाॅ. सौरभ तिवारी,शुभम सिंह, ज्ञान मिश्र, आशुतोष तिवारी, अभिषेक पाण्डेय बधाई दिए।
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

