BREAKING

Jharkhand News: आभासी पटल पर सृजन संवाद की 160वीं गोष्ठी सम्पन्न

अश्वनी तिवारी @ नया सवेरा 

जमशेदपुर, झारखण्ड। साहित्य, सिनेमा एवं कला को समर्पित ‘सृजन संवाद’ ने इस बार करीम सिटी कॉलेज के मासकॉम विभाग के सहयोग से 160वीं गोष्ठी का आयोजन 26 मार्च 2026 , सायं काल आनलाईन किया। इसमें मलयालम एवं हिन्दी फ़िल्मों में स्त्री की बदलती भूमिका पर चर्चा हुई। लखनऊ से डॉ. मंजुला मुरारी ने संचालन किया एवं विश्व साहित्य अध्येता डॉ. विजय शर्मा ने स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन की। वक्ता के रूप में दिल्ली से डॉ. एम. के. पाण्डेय एवं कालीकट से डॉ. महेश उपस्थित रहे

गोरखपुर से अनुराग रंजन ने स्ट्रीमयार्ड संचालन किया। डॉ. मंजुला मुरारी ने परिचयक्रम में बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सत्यवती कॉलेज के हिंदी-विभाग में कार्यरत डॉ. एम. के. पाण्डेय मुख्य रूप से नाटक, रंगमंच, फ़िल्म पर शोध एवं लेखन किया है।दूसरे वक्ता डॉ. महेश कालीकट विश्वविद्यालय में शिक्षण करते हैं। उन्होंने कोविड काल में जागरुक करने वाला गीत, ‘अतिथि देवो भव- जीतेंगे हम’ गीत लिखा जिसे केरल सरकार ने अभिनेता मोहनलाल के हाथों रिलीज कराया। दूसरे संवादी डॉ. महेश ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के साथ अपनी बात प्रारंभ की। सिनेमा के संदर्भ में इमेज का अर्थ भाषा में अक्षर के समान है। इमेज का गहन संबंध मनोविज्ञान से है। डॉ. महेश का हिन्दी बोलना सबको अच्छा लगा। फ़ेसबुक लाइव के माध्यम से जमशेदपुर से डॉ. मीनू रावत, डॉ. नेहा तिवारी, जौनपुर से अश्वनी तिवारी, डॉ. क्षमा त्रिपाठी, डॉ. ऋचा द्विवेदी,बैंग्लोर से पत्रकार अनघा मारीषा, परमानंद रमण, दिल्ली से आशीष कुमार सिंह, रक्षा गीता, केरल से प्रमोद कोवप्रात, भोपाल से कहानीकार उर्मिला शिरीष, ऑस्ट्रेलिया से अनीता बरार आदि दर्शक जुड़े।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: 300 जरूरतमंद महिलाओं को किचन सेट भेंटकर सीमा सिंह ने मनाया जन्मदिन 

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें