BREAKING

Jaunpur News: चौकियां धाम में अष्टमी तिथि पर महागौरी स्वरूप की आराधना, भक्तों ने किया श्रद्धापूर्वक दर्शन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित मां शीतला चौकिया धाम में वासंतिक नवरात्रि के अष्टमी तिथि पर मातारानी जी का महागौरी  स्वरूप में भक्तों में दर्शन-पूजन किया। देवी भागवत पुराण के अनुसार देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी जिसके बाद उन्हें महागौरी के रूप में जाना जाता है। मां महागौरी का प्रिय पुष्प रात को रानी है। इनका राहु ग्रह पर आधिपत्य है। यही कारण है कि राहु दोष से मुक्ति पाने के लिए मां महागौरी की पूजा की जाती है।धार्मिक मान्यता है कि मां महागौरी का सभी ग्रहों पर नियंत्रण है। राहु, दोष से निवारण के लिए इनकी पूजा आवश्यक है। महागौरी की आराधना से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी को मोगरे का फूल भी अतिप्रिय है। इस दिन मां के चरणों में मोगरे के फूल अर्पित करना शुभ माना  गया है। साथ ही मां को नारियल बर्फी व लड्डू अवश्य चढ़ाएं, क्योंकि मां का प्रिय भोग नारियल माना गया है।

इसी क्रम में चौकियां धाम में प्रातः काल 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात मां शीतला मातारानी का भव्य श्रृंगार कर मन्दिर महंत विवेकानंद पंडा ने आरती पूजन किया गया। मन्दिर खुलने के पूर्व ब्रम्ह मुहूर्त से ही माता रानी के दर्शन के लिये भक्तों की लम्बी कतार लगी रही।वहीं दर्शन पूजन करने के पश्चात दर्शनार्थी पवित्र कुंड के बगल में स्थित कालभैरव नाथ मन्दिर व मां काली मंदिर में दर्शन पूजन किये। सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर परिसर क्षेत्र में चौकियां धाम पुलिस चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव सहयोगी पुलिस व पीएसी दल के साथ मौजूद रहे।

गुरुवार कों अष्टमी व नवमी का  व्रत ज्योतिषचार्य व कथा वाचक डा.अखिलेश चंद्र पाठक  नें बताया की अष्टमी व नवमी का व्रत गुरुवार कों होगा। बसीअउरा का पूजन रात्रि में होगा. शुक्रवार कों बारह बजकर दो मिनट पर नवमी समाप्त होगा.तब हवन पूजन के साथ नवरात्री सम्पन्न होगा। व्रती महिलाए इसके बाद पारण करेंगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली रैली

REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें