Jaunpur News: विद्यालय का ताला तोड़ कर चोर उठा लें इसमें इन्वर्टर बैटरी
अरशद हाशमी @ नया सवेरा
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बुजुर्गा ग्राम सभा के जौंगीपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीती रात हौसला बुलंद चोरों ने दरवाजे की कुंडी काटकर बैटरी और इनवर्टर की चोरी उठा ले गये। जिससे गांव वालों में काफी आक्रोश है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश यादव ने जब सुबह विद्यालय का दरवाजा खोलना चाहा तो देखा कि दरवाजे की कुंडी कटी हुई है और अंदर रखा हुआ बैटरी और इनवर्टर गायब है। अन्य सामानों को भी क्षतिग्रस्त किया गया था। विगत माह पूर्व में भी सबमर्सिबल, पानी की टंकी तथा अन्य सामानों को चोर उठा ले गये थे।,जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी परंतु ना तो चोर पकडे गए और न ही कोई सामान ही बरामद हुआ, इससे चोरों का हौसला बुलंद है। बार-बार विद्यालय पर चोरी की घटना को अंजाम दे रहें हैं। आज की घटना के बाद से बच्चों में भय का माहौल व्याप्त है। प्रधानाचार्या द्वारा लिखीत सूचना कोतवाली पुलिस को दी पुलिस छानबीन में लगी।
![]() |
| विज्ञापन |

