Jaunpur News: राम कथा में निहित है गृहस्थ जीवन की शिक्षा
पहलवान बाबा मंदिर कटाहित खास में चार दिन से चल रही है राम कथा
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। श्रीधाम अयोध्या से पधारे कथावाचक स्वामी उमा दास महराज ने कहा कि श्री राम जी के जीवन से जुड़ा हर पहलू मनुष्य को आदर्श जीवन जीने की शिक्षा देता है। विवाह से लेकर वनवास और रावण के संहार तक की कथा में हर पग पर मर्यादा युक्त अनुशासित जीवन जीने की शिक्षा मिलती है।
बरईपार रोड पर स्थित पहलवान बाबा मंदिर कटाहित खास के प्रांगण में चल रही है राम कथा के दौरान चौथे दिन सोमवार को श्रोताओं से कही। कथा में राम सीता के विवाह की सुंदर संगीतमय कथा प्रस्तुत की गई। विवाह की कथा प्रस्तुत करते हुए फुलवारी में सीता जी की मिलन के दौरान श्रीराम द्वारा प्रस्तुत की गई मर्यादा और धनुष उठाने के समय गुरु के प्रति मर्यादा पालन के अलावा परशुराम के रोष व्यक्त करने पर भी ब्राह्मण के सम्मान की मर्यादा को समाज के लिए अनुकरणीय बताया।कथा का आयोजन मंदिर के पुजारी राम रतन "लाल बाबा" और उनके शिष्य राजेंद्र बहादुर यादव, राजकुमार चौरसिया, पूर्व प्रधान हीरालाल सरोज और बद्रीनारायण की अगुवाई में किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, खाद्यान्न व गृहस्थी का सामान जलकर खाक
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

