Jaunpur News: बयालसी महाविद्यालय में रोवर–रेंजर प्रशिक्षण शिविर संपन्न
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर जौनपुर में आयोजित पाँच दिवसीय रोवर–रेंजर प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का समापन उत्साह और प्रेरणादायक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। शिविर का संचालन रोवर–रेंजर प्रभारी डॉ. अंशुमान सिंह एवं डॉ. जितेन्द्र प्रसाद यादव के निर्देशन में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना। प्रशिक्षण शिविर के दौरान विद्यार्थियों को रोवर–रेंजर के सिद्धांतों, स्काउटिंग की मूल भावना तथा समाज सेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को टीम वर्क, आपातकालीन परिस्थितियों में कार्य करने की तकनीक, प्राथमिक उपचार तथा सामाजिक सेवा से संबंधित गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने प्रायोगिक गतिविधियों में बढ़–चढ़कर भाग लिया। उन्होंने रोवर–रेंजर की पारंपरिक विधियों के अंतर्गत टेंट (तंबू) लगाना, गांठें बांधना, कैंप व्यवस्था करना तथा विभिन्न प्रकार के कैंप कौशलों का अभ्यास किया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता, सहयोग की भावना तथा नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिला। इस अवसर पर प्रोफेसर प्रतिभा सिंह (पूर्व रेंजर प्रभारी) एवं प्रशिक्षक श्री नितिन चौरसिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउटिंग और रोवर–रेंजर गतिविधियाँ युवाओं को समाज के प्रति जिम्मेदार बनाती हैं तथा उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल का विकास करती हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, सहयोग और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलकेश्वरी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सीखी हुई बातों को अपने जीवन में अपनाने और समाज की सेवा के लिए आगे आने का संदेश दिया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान महाविद्यालय के अनेक शिक्षक उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। शिविर में डॉ. बृजेश कुमार मिश्रा, डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी, श्रीकृष्ण सिंह, हिमांशु कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार यादव, डॉ. अमर सिंह, डॉ. जय सिंह, सोमरू राम, अजय सिंह सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले रोगों की पहचान के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग अत्यंत आवश्यक
इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनर श्री निखिल कुमार ने विद्यार्थियों को विभिन्न स्काउटिंग तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। रोवर–रेंजर प्रभारी डॉ. अंशुमान सिंह एवं डॉ. जितेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि इस पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को रोवर–रेंजर की व्यावहारिक गतिविधियों, अनुशासन तथा सामाजिक सेवा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने की इच्छा व्यक्त की।
| विज्ञापन |


%20222180%20%20CONTACT%20US%20-%209415234208,%207705805821,%209839155647.jpg)