Jaunpur News: रेड ब्रिगेड होली मिलन समारोह एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
दीपक विश्वकर्मा @ नया सवेरा
करंजाकला, जौनपुर। श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट रेड ब्रिगेड जौनपुर के तत्वाधान में आज दोपहर लखनपुर चौकिया में स्थित डा.पी. के.संतोषी की आवास पर सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के नमन के साथ शुरू की गई होली मिलन एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदर्श विश्वकर्मा संपादक दैनिक तरुण मित्र एवं विशिष्ट अतिथि संजय विश्वकर्मा तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा .पी.के. संतोषी ने मिलकर शपथ दिलाया। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा ने कहा कि यह केवल एक पद नहीं बल्कि समाज सेवा की एक बड़ी जिम्मेदारी है मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि आपके सहयोग और मार्गदर्शन से हमारी संस्था सामाजिक सेवा संस्कृति उत्थान पर्यावरण संरक्षण और आपदा के समय जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों में सदैव भूमिका निभाती रहेगी हम सब का एक ही लक्ष्य होगा समाज सेवा तथा सामाजिक एकता एवं अखंडता बनाये रखना ।इसी क्रम में होली मिलन पर श्री विश्वकर्मा ने समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी आपसी प्रेम भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन डा.पी.के. संतोषी जी ने किया इस अवसर पर उपस्थित समस्त श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट रेड ब्रिगेड जौनपुर के पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: माता-पिता की सेवा से ही ईश्वर की कृपा संभव: संतोष महाराज
![]() |
| विज्ञापन |

