BREAKING

Jaunpur News: केशवपुर में छापेमारी, बड़े पैमाने पर सिलेंडर बरामद

आपूर्ति निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी का कालाबाजारियों में खौफ

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे रसोई गैस की कालाबाजारी के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। सोमवार को आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों को मुखबीर से सूचना मिली कि केशवपुर क्रासिंग के पास स्थित केशव जलपान गृह में बड़े पैमाने पर रसोई गैस की स्टोर किया गया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी योगेंद्र यादव, जय प्रकाश पाण्डेय, आपूर्ति निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी और अर्चना सिंह की टीम गौराबादशाहपुर पुलिस के साथ उक्त जलपान गृह पर छापेमारी की। इस दौरान बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडर बरामद हुआ। 

Raid in Keshavpur; Cylinders Recovered on a Large Scale

आपूर्ति निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी का खौफ कालाबाजारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यह टीम आए दिन मुखबिर से सूचना मिलने पर छापेमारी कर बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडर बरामद कर रही है। बताते चलें कि कालाबाजारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक सप्ताह में यह सातवीं बार कार्रवाई हुई है। हालांकि इस अभियान से कालाबाजारियों में दहशत फैली है। गैस की किल्लत की अफवाह फैलाकर अधिकांश लोग गैस का स्टोर करने में जुटे हुए हैं, जबकि ऐसी कोई स्थिति परिस्थिति सामने नजर नहीं आ रही है। विभागीय अधिकारी बराबर चक्रमण कर रहे हैं ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए। 

Raid in Keshavpur; Cylinders Recovered on a Large Scale

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ऊर्जा मंत्री के विद्युत उपकेंद्र मडियाहूं निरीक्षण के बाद जेई निलंबित, उपखंड अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन

 



नया सबेरा का चैनल JOIN करें