BREAKING

Jaunpur News: अवैध पिस्टल के साथ दो युवकों की तस्वीर वायरल

पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत की कार्यवाही

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। क्षेत्र के दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन युवकों ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराते हुए अपना वीडियो पोस्ट किया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में लक्षमीकांत यादव उर्फ छोटू और कल्लू यादव नामक दो युवक एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर बैठे हुए अपने दाहिने हाथ में अवैध तमंचा या पिस्तौल लहराते हुए दिखाई दे रहे थे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: युवक ने किया आत्मदाह

यह वीडियो ग्राम सरोज बडेवर ग्राम निवासी लक्षमीकांत यादव पुत्र छोटू और कल्लू यादव पुत्र पंचम का बताया गया है। इस पोस्ट के कारण सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और आम जनता के बीच भय का माहौल बन गया था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों युवकों के कृत्य को आर्म्स एक्ट की धारा के तहत अपराध माना। शिकायत के आधार पर केराकत पुलिस ने लक्षमीकांत और कल्लू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई जुटी हुई है

Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2026-27 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें