BREAKING

Jaunpur News: नेवढ़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, असलहा व चोरी की बाइक बरामद

चंद्रशेखर पटेल @ नया सवेरा 

रामनगर, जौनपुर। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नेवढ़िया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार भोर करीब 4:30 बजे गश्त के दौरान तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नवमी पर श्रीराम कथा महायज्ञ का होगा समापन, भव्य शोभायात्रा निकलेगी

पुलिस टीम ने होरैया-खोराबीर मार्ग स्थित एक तालाब के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 2 देशी तमंचा (.315 बोर), 2 जिंदा कारतूस (.315 बोर), 1 पिस्टल (.32 बोर), 2 जिंदा कारतूस (.32 बोर), एक चोरी की मोटरसाइकिल तथा 9 कूटरचित आधार कार्ड बरामद किए गए। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल यादव निवासी परियांवा थाना लाइन बाजार, कोमल यादव निवासी जिरात गुतवन थाना नेवढ़िया तथा राजू सिंह उर्फ अमन सिंह निवासी चडई-ढेकहा थाना नेवढ़िया शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों अभियुक्त शातिर अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। विशेष रूप से कोमल यादव पर चोरी, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवभंजन प्रसाद, बृजेश यादव समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों ने इसकी सराहना की है।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002


नया सबेरा का चैनल JOIN करें