BREAKING

Jaunpur News: डीएम ने नायब तहसीलदार अतुल सिंह को UPSC में चयन पर किया सम्मानित

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने अवगत कराया कि जनपद में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात अतुल सिंह, जो विगत कई वर्षों से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रहे थे, उन्होंने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त की है।

जिलाधिकारी ने बताया कि अतुल सिंह कई बार असफल होने के बावजूद निरंतर प्रयास करते रहे और अपने लक्ष्य से कभी विचलित नहीं हुए। आज उनके परिश्रम का परिणाम सामने आया है और उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में चयनित होकर जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। अतुल सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र के मार्गदर्शन, प्रेरणा और आशीर्वाद को देते हुए कहा कि राजस्व विभाग की व्यस्त नौकरी के बावजूद जिलाधिकारी के प्रोत्साहन से उन्हें तैयारी जारी रखने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में कार्य करते हुए भी सेवा भावना के साथ अध्ययन जारी रखना संभव हुआ, जिसके परिणामस्वरूप यह सफलता प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने अतुल सिंह को इस उपलब्धि पर पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट की और बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है, बल्कि यह जनपद के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री युवाओं को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रेरित करते रहते हैं। राजस्व विभाग की ओर से अतुल सिंह को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि वह आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में भी उत्कृष्ट कार्य कर देश एवं समाज की सेवा करेंगे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: किरन श्रीवास्तव की जयंती पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, बुजुर्गों को कराया भोजन

उत्कर्ष मिश्रा ने भी बाजी मारी 


 जौनपुर। बदलापुर विकास खंड  के तुलापुर निवासी चन्द्रेश मिश्रा के पुत्र उत्कर्ष मिश्रा को शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 337 वीं रैंक प्राप्त हुई है। उत्कर्ष पिछली बार भी साक्षात्कार दिये थे किंतु अंतिम चयन से बाहर हो गए थे। यह इनका पांचवां प्रयास था। आईआईटी कानपुर से इन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था। उत्कर्ष की स्कूली शिक्षा बरेली जनपद से आईसीएससी बोर्ड से हुई है। सिविल सेवा परीक्षा में इनका  ऐच्छिक विषय भी मैकेनिकल इंजीनियरिंग ही था। उनके चयन पर पारसनाथ मिश्रा, केदारनाथ मिश्रा ओंकारनाथ मिश्रा,बीडी मिश्रा और धनंजय मिश्रा ने हर्ष व्यक्त किया। पूरे गांव में खुशी का माहौल है।


शुभम सिंह को मिली 378वीं रैंक

जौनपुर। संघ लोक सेवा आयोग  द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में जिले के सिकरारा क्षेत्र के देवपुर (धोबहा) गांव निवासी शुभम सिंह चंदेल ने 378वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। शुभम, सिकरारा ब्लॉक में तैनात सोशल ऑडिटर दीनानाथ सिंह छेदी के पुत्र हैं।

जैसे ही शुभम के चयन की खबर गांव और क्षेत्र में पहुंची, परिवार के साथ पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और शुभम व उनके परिजनों को बधाई दी।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें