BREAKING

Jaunpur News: बच्चों से विद्यालय में लगवाया जा रहा झाड़ू, वीडियो प्रचलित

नया सवेरा नेटवर्क

डोभी, जौनपुर। चंदवक थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में विद्यालय खुलने के बाद बच्चों से झाड़ू लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से प्रचलित हो रहा है। प्रचलित वीडियो प्राथमिक विद्यालय  बरैछाबीर का बताया जा रहा है। हालांकि समाचार पत्र प्रचलित वीडियो की पुष्टि नहीं करता। प्राथमिक विद्यालय सुबह खुलता है। बच्चों के अलावा अध्यापक भी मौजूद हैं। बच्चों का एक समूह हाथ में झाड़ू लेकर सफाई का कार्य कर रहा है। कूड़े को डस्टबिन में भर रहे हैं। अध्यापक खड़े हैं।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: हटाए जा रहे मुंबई के फेरीवालों का पुनर्वासन आवश्यक : संतोष सिंह

सोशल मीडिया में प्रचलित हो रहे वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि बच्चों के हाथ में जहां किताब कापी होनी चाहिए वहां अध्यापकों की घोर लापरवाही से हाथ में झाड़ू थमा दिया गया है। विद्यालयों में सफाई के लिए सफाई कर्मी नियुक्त है उसके बाद भी बच्चों से सफाई कराई जा रही है। प्रचलित वीडियो के संबंध में पूछे जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी केराकत अखिलेश कुमार झा ने बताया कि सोशल मीडिया में प्रचलित हो रहे वीडियो मेरे संज्ञान में नहीं है।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210


नया सबेरा का चैनल JOIN करें