BREAKING

Jaunpur News: आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया  कि बगल गांव निवासी युवक  उसके घर में अश्लील सामग्री, फोटो आदि अक्सर फेंकता रहता था। एक दिन घर में अकेली देख वह घुसकर गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ कर खींचने लगा। शोर मचाने पर वह भाग गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

गांव निवासी युवती स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा है। आरोप है कि महमदपुर गांव निवासी सचिन राव उसे गलत नीयत से देखता रहता है। गत पहली मार्च की रात सचिन उसके घर के बरामदे में अश्लील पत्र और फोटो फेंक गया। पत्र में उसे धमकी भी दी गई थी। जिससे परिवार के लोग डरे हुए थे। गत छह मार्च को परिवार के लोग खेतों में काम करने चले गए। आरोप है कि मौका पाकर सचिन उसके घर के भीतर घुस कर जबरन उसका हाथ पकड़ कमरे की तरफ खींचने लगा। शोर मचाने पर पड़ोस के लोगों को आता देख आरोपित भाग गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: टीईटी के विरोध में पोस्ट कार्ड अभियान

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें