BREAKING

Jaunpur News: हिन्दी भाषी फाउण्डेशन ने अब तक कराये 128 लोगों का नि:शुल्क ऑपरेशन: आनन्द

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। हिन्दी भाषी फाउण्डेशन द्वारा समाजसेवा के अंतर्गत निःशुल्क नेत्र शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। फाउंडेशन द्वारा जनपद में तिलक स्मारक इंटर कॉलेज (8 एवं 9 फरवरी 2025), इंटर कॉलेज पट्टी नरेंद्रपुर (9 नवम्बर 2025) तथा जूनियर हाईस्कूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिडिया (8 फरवरी 2026) में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किये गये जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ प्राप्त किया।

शिविरों के माध्यम से अब तक कुल 128 लोगों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक कराया जा चुका हैं। ज़रूरतमंद लोगों को मुफ्त दवा, चश्मा वितरण का कार्य भी किया गया। उक्त जानकारी देते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष आनन्द सिंह ने बताया कि संस्था समाजसेवा के इस कार्य को आगे भी निरंतर जारी रखेगी। भविष्य में भी जौनपुर में ऐसे निःशुल्क नेत्र शिविरों का आयोजन किया जाएगा जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 54265 मामलें हुए निस्तारित

फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है और संस्था भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सेवा कार्यों का आयोजन करती रहेगी। फाउंडेशन का लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति आंखों की समस्या के कारण अंधकार में न रहे। इस अवसर पर पप्पू दुबे, प्रमोद सिंह, पिंटू फौजी, प्रिंस सिंह, शिवम राजक, रोहित सिंह, राजा सिंह, राम सिंह, अतुल सिंह, अभिषेक सिंह, दिलीप सोनी, प्रदीप मास्टर सहित अनेक सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। फाउंडेशन के अध्यक्ष ने इस आयोजन में सहयोग करने वाले सभी अपने सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतना बड़ा आयोजन इन सभी के सहयोग से ही सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया है।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210


नया सबेरा का चैनल JOIN करें