Jaunpur News: श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर में नवरात्र नवमी के दिन हुआ हवन पूजन
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिज के समीप स्थित श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर पर चैत्र नवरात्र के नवमी के दिन शुक्रवार को प्रधान पूजारी भगवती सिंह वागीश ने सैकड़ो लोगों को हवन पूजन कराया। इस मौके पर मन्दिर के पुजारी भगवती सिंह वागीश ने बताया कि हवन से आस-पास का वातावरण शुद्व हो जाता है और प्राणियों में सर्वधन का संचार हो जाता है। घंटा व शंख की ध्वनी से वातावरण अत्यन्त आनन्दमय हो जाता है।
अतः कलयुग में काली उपासना परम शक्ति वर्धक एवं मंगलकारी है। कलयुग में मां काली की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इस दौरान सपा नेता अजय त्रिपाठी, वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, मतिवार सिंह, दलसिंगर, रामपाल विश्वकर्मा, रतन, अमित दुबे, विपिन सिंह, सर्वेश सिंह सोनू, भानु मौर्य, मनीष सोनकर, व वन्देश सिंह उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वरिष्ठ पत्रकार उमेश मिश्र का मुंबई में हुआ स्वागत



