BREAKING

Jaunpur News: जौनपुर महोत्सव में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिलाधिकारी द्वारा स्वरचित गीत की हुई लॉन्चिंग, गीत को सिंगर वरदान सिंह ने दिया है स्वर

विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश पर आधारित गीत की सभी ने की सराहना

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जौनपुर महोत्सव के द्वितीय दिवस तथा शासन के उत्कृष्ट नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ऐतिहासिक शाही किला में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांध्यकालीन कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश गिरीश चंद्र यादव, माननीय सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंशु, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर मनोरमा मौर्य, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, आमजनमानस की उपस्थिति में  जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा शासन की नौ वर्षों की उपलब्धियों एवं “विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश” की संकल्पना पर आधारित उनके स्वरचित गीत “तड़पती धूप में देखो, पिघलती बर्फ में देखो” का लोकार्पण किया गया। 

यह भी पढ़ें | वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

इस गीत को बॉलीवुड गायक वरदान सिंह ने अपनी आवाज़ दी है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह गीत मात्र एक रचना नहीं, बल्कि मन की अनुभूति का प्रतिबिंब है। उन्होंने गायक वरदान सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब शब्द और स्वर का संगम होता है, तब एक नई यात्रा का आरंभ होता है—एक ऐसी यात्रा, जो विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ती है। उन्होंने आगे कहा कि जब हम आम जनता और लाभार्थियों से सीधे संवाद करते हैं, तब हमें देश के वास्तविक विकास का अनुभव होता है। उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी के समर्पण पर बल दिया। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव तथा सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंशु सहित उपस्थित आमजनमानस ने जिलाधिकारी द्वारा रचित गीत की सराहना की। मंत्री तथा एमएलसी द्वारा जौनपुर महोत्सव में मनमोहक गीतों की प्रस्तुति देने तथा जिलाधिकारी के स्वरचित गीत को स्वर देने पर गायक वरदान सिंह को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें