BREAKING

Jaunpur News: जौनपुर महोत्सव का भव्य समापन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। 24 से 26 मार्च तक आयोजित तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का भव्य समापन कल देर सायं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश गिरीश चंद्र यादव द्वारा ऐतिहासिक शाही किला परिसर में दीप प्रज्वलन कर किया गया। समापन अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में विभिन्न कवियों एवं कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में साड बनारसी, सभाजीत द्विवेदी (प्रखर), कमलेश राजहंस, प्रियांश, गजेन्द्र, अखिलेश द्विवेदी, भुवन मोहिनी, शिवांगी शर्मा, शरीफ भारती, योगेन्द्र, देशराज सिंह, लोकेश, श्लेष गौतम, बिहारी लाल अम्बर, डॉ. आदित्य जैन, अंकित सिंह परमार सहित अन्य कवियों ने हास्य-व्यंग्य एवं गीतों के माध्यम से सभी का भरपूर मनोरंजन किया। 

राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जौनपुर महोत्सव के सफल आयोजन पर आयोजकों, प्रतिभागियों एवं जनपद वासियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को बढ़ावा देते हैं। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं दर्शक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षक शिक्षा योजना के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें