Jaunpur News: गन्ना कोल्हू की चपेट मे आने से किसान घायल
दीपक विश्वकर्मा @ नया सवेरा
करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धिकपुर के एक करीब 45 वर्षीय किसान की रविवार सुबह गन्ना कोल्हू की चपेट में हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए इलाज के वाराणासी रेफर कर दिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिद्धिकपुर निवासी विनय(45) रविवार सुबह अपने घर गन्ना के कोल्हू मशीन को चला रहे थे इसी बीच अचानक उनका हाथ कोल्हू में फंस गया और वह बुरी तरह से जख्मी हो गए आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां चिकित्सकों हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: यूजीसी देश के युवाओं में फूट और नफरत डालने वाला कानून : बाबा दुबे
![]() |
| विज्ञापन |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news

