Jaunpur News: डीएम ने अहमदपुर गांव में हुई किशोर की मौत के मामले में जाॅच के दिए आदेश
इजहार हुसैन @ नया सवेरा
जफराबाद, जौनपुर। रविवार की दोपहर को क्षेत्र के अहमदपुर गांव में पोखरे में डूबकर हुई 14 वर्षीय किशोर की मौत के मामले में सोमवार को गांव के सैकड़ों ग्रामीण डीएम कार्यलय पहुंचकर प्रदर्श किया।तथा मामले की जांच की मांग किया। जिस पर जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरन्त तीन सदस्यीय टीम गठित कर प्रकरण की जाॅच कराने तथा रास्ते के बगल भारी गढ्ढा अथवा खुदवाने वाले आरोपियों के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही हेतु थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल को निर्देशित किया। उन्होंने मृतक किशोर यश गौतम का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात उचित मुआवजा दिये जाने का भी आवश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें | 🎓 ADMISSION OPEN – SESSION 2026–27
📍 Address: Karmahi (Near Sevainala Bazar), Jaunpur
अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम), जौनपुर
कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी), जौनपुर
करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार), जौनपुर
📞Contact: 7755817891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
ज्ञात हो अहमदपुर गांव निवासी सतीश गौतम पुत्र स्वर्गीय गिरधारी लाल का आरोप है कि उनके गांव के रिंकू सिंह तथा कृपाशंकर ने उसके घर के पास रास्ते को सटाकर 20 फिट गहरा गड्ढा खोदकर पोखरा बनाया है।रविवार की दोपहर को उनके भाई प्रवीण कुमार का 14 वर्षीय पुत्र समीर उर्फ यश गौतम कुछ लड़कों के साथ पोखरे के पास खेल रहा था। उसी समय रिंकू और कृपाशंकर ने यश गौतम को अपने पास बुलाया। उससे जबरदस्ती पोखरे में मछली डलवाने लगे। जब यश पोखरे में डूबने लगा तब दोनो लोग मौके से भाग निकले। उसके साथ के अन्य लड़कों के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचकर यश को पानी से बाहर निकलवा कर उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले गए जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था।ज्ञात हो मृतक यश गौतम तीन भाइयों में बड़ा था।उसके दो भाइयों 12 वर्षीय जिगर तथा नौ वर्षीय निष्कर्ष तथा माँ सीमा देवी के आंसू अभी भी नही रुक रहे है।
![]() |
| विज्ञापन |

