BREAKING

Jaunpur News: पुलिस में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

नया सवेरा नेटवर्क

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, नगदी और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले आरोपी अखिलेश वर्मा (28) निवासी भेसौली थाना सरपतहां को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा उसके पास से 1550 रुपये नकद व एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी मिला। मौके से एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। मुठभेड़ के दौरान उसका साथी एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

थानाध्यक्ष सरपतहा यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सरपतहा समेत अन्य थानों में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में करीब 20 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इस मामले में भी मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें